logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस के रवैये को लेकर थाने के बाहर भाजपा का आंदोलन


नागपुर: मौदा पुलिस द्वारा किये बदसलूकी को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। इसी को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने मौदा पुलिस थाने के बाहर आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में कामठी से विधायक  टेकचंद सावरकर, रामटेक से पूर्व विधायक मल्लिकार्जुन रेड्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाने के बाहर आंदोलन की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने के बाद आंदोलन खत्म हुआ।  

क्या था मामला?

जिले के मौदा महामार्ग  पर चलने वाली एसटी बस को बोरगाव में स्टॉपेज देने की मांग पिछले काफी समय से किया जा रहा है। लेकिन एसटी प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी मांग को लेकर 29 सितंबर को विधायक टेकचंद सावरकर के नेतृत्व में विद्यार्थियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारोडी बस स्टॉप पर प्रदर्शन किया। आंदोलन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्रों और भाजपा नेताओं के साथ बदसलूकी कर दी थी। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी रोष था।