logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: उप्पलवाड़ी स्थिति आइस फैक्ट्री में ब्लास्ट, तीन गंभीर घायल


नागपुर: शनिवार को नागपुर के उप्पलवाड़ी में बड़ा ब्लास्ट हुआ है. औद्योगिक क्षेत्र की एक आइस फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है।  जिसमे 2 से 3 लोगों के घायल होने की खबर है. गैस का रिसाव होने से स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद पूरे परिसर खाली कराया गया। 

उप्पलवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब क्षेत्र की एक आइस फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हो गया। जानकारी की मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र में स्तिथ बालाजी आइस फैक्ट्री में रखे अमोनिया गैस सिलेंडर में यह ब्लास्ट हुआ है।  घटना के समय कंपनी में 10 से 12 मजूदर काम कर रहे थे. इस बीच सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. जिसमे 2 से 3 मजदूरों के घायल हो गए।  जिनका नागपुर के अस्पताल में इलाज शुरू है।

घटना की सुचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़िया घटना स्थल पर पहुंची। जिनकी मदद से आग पर काबू किया गया। हलाकि ब्लास्ट इतना भीषण था की आस पास खड़े कई वाहन इसके चपेट में आ गए. वही, सिलेंडर में बड़ी मात्रा में अमोनिया गैस का रिसाव होने से स्थानीय लोगो को सास लेने में दिक्कत और आखो में जलन शिकायत होने लगी.  जिसके बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया.