logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खुदाई से बिल्डिंग झुकी, मनपा ने गोलछा हाऊसिंग कंपनी को दिया नोटिस


नागपुर: धरमपेठ इलाके में एक ईमारत के निर्माण के लिए किये गए खोदकाम की वजह से अलग-बगल की इमारते खतरे में आ गयी है. इस मामले में नागपुर महानगर पालिका ने नई ईमारत के लिए निर्माणकार्य कर रहे गोलछा हाऊसिंग कंपनी को नोटिस दिया है और नियमों की अवहेलना किये जाने पर एनडीएस के दल ने 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

नागपुर के व्यावसयिक और व्यस्त इलाके धरमपेठ में कॉफी हाउस चौक के नजदीक नए ईमारत के निर्माण के लिए गोलछा हाऊसिंग के लिए खोदकाम किया गया.. इस काम की वजह से अलग-बगल की इमारतों का कुछ हिस्सा ढहने लगा. सुरक्षा की वजह से निर्माणाधीन भूखंड के बगल में स्थित बैंक ऑफ़ बड़ोदा के एटीएम को बंद करना पड़ा था.

इस घटना की शिकायत मिलने के बाद नागपुर महानगर पालिका द्वारा निर्माणकार्य कर रही कंपनी को नोटिस जारी किया है. धरमपेठ ज़ोन के सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे ने भी साईट का दौर कर जायजा लिए था. इसके बाद निर्माण कार्य कर रही कंपनी को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही साथ एनडीएस ने 10 हजार रूपए का जुर्माना भी वसूल किया है. 

देखें वीडियो: