logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: सराफा व्यापारी की आभूषण से भरी बैग उड़ाई, 30 लाख कीमत का था सामान


नागपुर: सावनेर थाना अंतर्गत एक सराफा व्यापारी के हाथ से अज्ञात आरोपियों द्वारा आभूषण और नगदी से भारा बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। यह हादसा बुधवार 24 मई को रात 10 बजे के आसपास हुई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोर वामन मर्जीवे की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू का दी है। वहीं इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, पाटनसावंगी बाजार में किशोर वामन मर्जीवे की सोनेचांदी और आभूषणो की दुकान है। हर रोज की तरह बुधवार रात को भी मर्जीवे ने अपनी दुकान बंद की और सामने खड़ी अपनी दो पहिया में पैसे और आभूषण से भरा बैग रखा। जैसे ही वह मुड़े तो अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर भाग गया। जैसे ही उन्होंने यह देख वह भी उसके पीछे भागे। चोर की आवाज सुनते ही बाजार में मौजूद लोग भी चोर को पकड़ने के लिए उसके पीछे। 

युवक अकेले नहीं था। आरोपी के अन्य साथी पाटनसावंगी ग्राम के करीब से बहने वाली नदी के कीनारे उसका एक साथी पहले से ही खडा था तो दुसरा साथी नदी मे खडा था। जैसे ही लुटेरे साथी के पीछे कुछ लोग दौडते दिखाई दिए, आरोपियों ने गोली चलना शुरू कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही लोग रुक गए। और लुटेरे अंधेरे का लाभ उठाते हुये कुसुंबी इटनगोटी मार्ग से भागने मे सफल हो गए। 

चोर ने बड़ी प्लैनिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सावनेर पुलिस को दी गई। थानेदार रवींद्र मानकर नागपुर ग्रामीण अधिक्षक विशाल आनंद के सार्ट तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने जहां पर गोलीबारी की थी पुलिस को वहां गोली के खाली खोखे मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।