logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जरीपटका में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कोहराम, स्कॉर्पियो की टक्कर में युवक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल


नागपुर: जरिपटका पुलिस थाने के ठीक सामने खोबरागड़े चौक पर सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे के दौरान यह सड़क हादसा हुआ. मृतक की पहचान अमन नियाजूद्दीन शेख के रूप में हुई है. जो कि आदर्श नगर बड़ा ताज बाग का रहने वाला था. जबकि आरोपी वाडी निवासी रामेंद्र सिंह दौलत परिहार है, जो की एक ट्रांसपोर्टर है.

बताया जा रहा है, कि अमन अपने तीन साथियों अरमान कुरेशी ,आतिफ पठान और इनायत पठान के साथ जरिपटका परिसर स्थित नूरी मस्जिद के पास रहने वाले अपने रिश्तेदार इमरान कुरैशी के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे. सोमवार तड़के कार्यक्रम निपटने के बाद वे अपनी जुपिटर गाड़ी से चारों दोस्त घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने खोबरागड़े चौक पर दुपहिया को टक्कर मार दी. 

इस दुर्घटना में गाड़ी चालक ने दुपहिया सवार चारों  युवकों को करीब 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए लेकर गया.इस हादसे में दोपहिया सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें मेओ अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उनका इलाज जारी है. इस घटना के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद में आरोपियों को  ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया है.