logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर की सड़के होंगी और मजबूत, मनपा 300 करोड़ खर्च कर करेगी सीमेंट रोड का निर्माण


नागपुर: नागपुर शहर में सीमेंट रोड का जाल तेजी से फैलाया जा रहा है. कई एजेंसियों के माध्यम से ये काम किये जा रहे है. इसमें नागपुर महानगरपालिका (NMC) भी पीछे नहीं है. चरणबद्ध तरीके से मनपा अपने बिटुमिन रोड को सीसी रोड में बदल रही है. सीसी रोड चार योजना के तहत मनपा 33 रोड बनायेगी  जिसकी लंबाई 23 किलोमीटर रहेगी। मनपा के मुख्य अभियंता के अनुसार आने वाले दो सालो में यह रोड बनकर तैयार होगा।यह ऐसे मार्ग है जहां ट्रैफिक अधिक रहता है.

सीसी रोड बनाये के लिए 300 करोड़ रूपए राज्य सरकार ने नागपुर महानगर पालिका को दिए है. मनपा के मुख्य अभियंता ने बताया की शहर में इसी तरह की ओर सडको को तैयार किये जाने मानस मनपा का है जिसे देखते हुए सीसी रोड 5 और 6 परियोजना के तहत 600 करोड़ रूपए का अतिरिक्त प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है.

नागपुर में अलग-अलग विकास एजेंसियों के द्वारा सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है. नागपूर महानगर पालिका अपनी निधि का इस्तेमाल भी इसके लिए कर रही है. बिटुमिन के रास्तों पर होने वाले मेन्टेन्स और खर्च से बचने के लिए सीसी रोड को बेहतर विकल्प बताया जा रहा है.