logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Air Quality: नागपुर शहर की हवा हुई जहरीली, प्रदूषण स्तर 214 AQI हुआ दर्ज


नागपुर: ठंड शुरू होते ही उपराजधानी की हवा ख़राब होने लगी है। केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड की मानें तो गुरुवार शाम को शहर में प्रदुषण स्तर 214 एक्यूआई दर्ज किया गया। इस सीजन में गुरुवार दो नवंबर का दिन सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। वहीं राज्य के सबसे प्रदूषित शहर माने जाने वाले चंद्रपुर में प्रदूषण का स्तर 141 AQI दर्ज हुआ। 

प्रदुषण की बात जब की जाती है तो दिल्ली और मुंबई की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। लेकिन महानगरों के साथ अन्य शहरों में भी प्रदुषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुँचता जा रहा है। केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, शाम चार बजे शहर का प्रदुषण स्तर 214 एक्यूआई दर्ज किया गया। इस सीजन में यह सबसे ज्यादा है। हालांकि, रात होते होते प्रदुषण में कमी देखी गई। रात आठ बजे यह गिरकर 152 पहुंच गया। भले की स्तर में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन इसके बावजूद शहर की हवा ख़राब श्रेणी में रही। 

सिविल लाइन परिसर में दर्ज 

प्रदुषण नियंत्रण विभाग द्वारा जारी आकड़ा शहर के सबसे स्वच्छ क्षेत्रों में से गिना जाने वाला सिविल लाइन परिसर का है। शहरो का प्रदुषण स्तर जानने के लिए विभाग प्रमुख क्षेत्रों में उपकरण स्थापित करता है। नागपुर में यह बॉम्बे हाई कोर्ट नागपुर खंडपीठ स्थित चौराहे पर इसे स्थापित किया गया है। वहीं आज का आकड़ा सामने आने के बाद यह प्रश्न उठने लगा है कि, जब शहर के सबसे स्वच्छ परिसर में हवा की यह स्तिथि है तो अन्य हिस्सों की क्या स्थिति होगी?

अकोला सबसे प्रदूषित शहर 

सीपीसीबी के अनुसार, विदर्भ में अकोला शहर सबसे प्रदूषित रहा। जहां प्रदुषण का स्तर 297 दर्ज हुआ। वहीं राज्य के सबसे प्रदूषित शहर में शुमार चंद्रपुर विदर्भ का सबसे स्वच्छ हवा वाला शहर रहा। गुरुवार शाम को जिले में प्रदुषण स्तर 141 एक्यूआई रहा। इसी के साथ अमरावती में 161 रहा।