logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: स्वामीनारायण मंदिर में कुक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश


नागपुर: वाठोडा पुलिस थाने के तुलसीनगर स्थित नाले के पास एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान सुनील सारथी (21) के रूप में हुई है। मृतक स्वामीनारायण मंदिर में कुक का काम करता था। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की?

मिली जानकारी के अनुसार, एक दक्ष नागरिक ने शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि तुलसी नगर स्थित ललित पब्लिक स्कूल के पीछे नाले ले पास एक युवक  का शव पेड़ के साथ फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इसी सूचना पर वाठोडा पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान ही मृतक के पास एक मोबाइल फोन मिला जिसके माध्यम से उसकी पहचान हुई। 

रात से था गायब सुनील 

मृतक मंदिर के सर्वेंट क्वार्टर में ही रहता था। बीती रात करीब 1:00 बजे पानी पीने के बहाने सुनील कमरे से बाहर निकला था और उसके बाद सुबह तक वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।