logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Corona Update: आज मिली थोड़ी राहत, 24 घंटे में 130 नए मामले दर्ज


नागपुर: उपराजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ता जारहा है। शहर में दैनिक मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। हालांकि, मंगलवत के मुकाबले आज बुधवार को थोड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में 130 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद शहर में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 544 हो गई है। इस बात की जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग की डेली बुलेटिन द्वारा दी। 

ज्ञात हो कि, कोरोना के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को शहर में रिकॉर्ड 157 नए मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह पहला मौका था जब एक दिन में इतने मामले सामने आये। यही नहीं इस दौरान 42 मरीज भी ठीक होकर घर लौटे।

जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को आये संक्रमित मामलों में 56 ग्रामीण, 66 शहरी और आठ जिले के बाहर के हैं। गनीमत यह रही की इस दिन किसी की मौत नहीं हुई। वहीं 33 लोग ठीक भी हुए। इनमें 15 ग्रामीण  और 18 शहरी क्षेत्र से थे।