logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: शादी का झांसा देकर सहकर्मी ने किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: अजनी पुलिस थाना अंतर्गत एक युवती ने अपने साथ काम करने वाले सहकर्मी पर दुष्कर्म किये जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे के जाँच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती २९ वर्ष की है और एक निजी कंपनी में काम करती है। आरोपी उसके साथ काम करने वाला सहकर्मी अशीष लद्दड़  बताया जा रहा जो  कि मूलतः अमरावती का रहने वाला और मानकपुर में एक किराये के कमरे में रहता है।पीड़ित युवती की पहचान साल २०१८ में आरोपी से हुई थी वे दोनों ही एक ही कंपनी में काम करते थे। जान पहचान के बाद आरोपी युवती के घर भी आने -जाने लगा था।

आरोप है कि एक दिन आशीष ऑफिस के काम के बहाने पीड़ित युवती के घर में गया जहां उसने युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबद बनाये और इसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने तब पीड़ित युवती को शादी करने का झांसा भी दिया था। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि इस बारे में किसी को भी कुछ भी बताने पर वह  उसके माता-पिता को जान से मार देगा और उसके निजी वीडियो को भी वायरल कर देगा। लिहाजा पीड़िता ने यह बात अभी तक किसी को भी नहीं बताई थी।

पिछले पांच सालों से आरोपी अपनी इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा था। पीड़ित युवती ने जब आरोपी पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को  गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।