logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच ने पकड़ी वाहन चोरों की दो टोली का भंडाफोड़, चोरी के 10 वाहन जब्त


नागपुर: क्राइम ब्रांच के यूनिट 5 और 1 की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली 2 टोली को गिरफ्तार किया। उनसे चोरी के 10 वाहन जब्त किए गए हैं। रिजवान अहमद अब्दुल रहमान ने 19 जुलाई की रात अपनी बाइक टीपू सुल्तान चौक के समीप खड़ी की थी। देर रात अज्ञात आरोपी ने बाइक चोरी कर ली। यशोधरानगर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच का यूनिट 5 जांच में जुटा था। 

गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने नया बाजार, कामठी निवासी फैजान अहमद नियाज अहमद (20) को हिरासत में लिया। उसने अपने साथी कामठी निवासी सैयद दानिश सैयद शमीम (20) के साथ मिलकर यशोधरानगर, न्यू कामठी, शांतिनगर और कलमना थाना क्षेत्र से 5 वाहन चोरी करने की कबूली दी। आरोपियों ने चोरी के वाहन कामठी में ही रहने वाले सैयद इस्तियाक सैयद मुश्ताक (40) को बेचे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 5 वाहन जब्त किए। यूनिट 1 की टीम ने भी वाहन चोरी में सक्रिय 2 आरोपियों को पकड़ा। 

पकड़े गए आरोपियों में मंगलधाम सोसाइटी, सिमटाकली निवासी वैभव नारायण भांडेकर (30) और वैशालीनगर, हिंगना रोड निवासी अनूप संतोष अंबादे (20) का समावेश हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने प्रतापनगर, धंतोली, यशोधरानगर, एमआईडीसी और 1 वाहन गोंदिया से चोरी करने की जानकारी दी। आरोपियों से 5 वाहन जब्त किए गए। इंस्पेक्टर गजानन कल्याणकर, सुहास चौधरी, एपीआई भोपाले और प्रवीण महामुनी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।