logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमित गोयल ने पुलिस सेवा से दिया इस्तीफा


नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमित गोयल ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है. डीसीपी गोयल द्वारा नौकरी छोड़ने का फैसला करने से राज्य पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि डेढ़ महीना पहले ही व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए गोयल ने इस्तीफा दिया है. इस राज्य सरकार के पास भेजा गया है हालांकि सरकार ने इस पर अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार निमित गोयल भारतीय पुलिस सेवा की 2014 बैच के अधिकारी हैं. उनकी पत्नी आंचल गोयल मनपा में अपर आयुक्त हैं. गोयल मूलतः आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उनके परिजनों का आगरा के बड़े उद्योगपतियों में शुमार है. इससे पहले निमित गोयल ने अतिरिक्त अधीक्षक सिंधु दुर्ग, समादेशक सीआरपीएफ ग्रुप 4 मुंबई, औरंगाबाद अधीक्षक के पद पर कार्य किया है. हालांकि औरंगाबाद अधीक्षक का कार्यकाल पूरा करने के पहले ही उनका तबादला हो गया था. 

फरवरी महीने में उन्हें शहर पुलिस में बतौर डीसीपी तैनाती दी गई थी. वरिष्ठ आईपीएस होने के कारण तब उन्हें क्राइम ब्रांच में बतौर डीसीपी तैनात किया गया था. गोयल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए डेढ़ महीने पहले ही इस्तीफा दिया है.हालांकि राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया है. 

बताया जाता है कि गोयल ने 2022 में भी इस्तीफा दिया था.हालांकि तब किन्ही कारणों से उसे वापस भी ले लिया था. वर्तमान समय में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर चल रहा है.ऐसे में गोयल द्वारा इस्तीफा दिए जाने की खबर से युवा अधिकारियों में खलबली मच गई है.यह पहला मौका है जब शहर पुलिस में तैनात किसी आईपीएस अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है.