logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सीआरपीएफ जवान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कई दिनों से तनाव में था


नागपुर: एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत एसआरपीएफ गट क्रमांक 4 में कार्यरत एक सिपाही ने अपने क्वार्टर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।मृतक प्रशांत रामेश्वर कंगाले बताया जा रहा है। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मानसिक रूप से परेशान होने के चलते उसने सुसाइड किए जाने का उल्लेख किया है। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रशांत रामेश्वर कंगाले एसआरपीएफ गट क्रमांक 4 में बतौर कॉन्स्टेबल कार्यरत था। वह एमआईडीसी एसआरपीएफ के क्वार्टर में ही रहता था। सोमवार शाम करीब 6:30 के दरमियान प्रशांत ने अपने क्वार्टर में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। दरअसल प्रशांत कंपीटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था जिसके चलते वह डिप्रेशन में था। मानसिक तनाव के चलते ही आत्महत्या किए जाने का उल्लेख प्रशांत ने सुसाइड नोट में किया है । फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है पर आगे की जांच कर रही है।