logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: साइबर अपराधी ने पहले महिला को अपनी जाल में फंसाया, फिर ठगे 1.44 लाख रूपये


नागपुर: साइबर अपराधी ने शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला को सेक्सटॉर्शन का शिकार बना डाला। मामला नागपुर के जरीपटका पुलिस थाना अंतर्गत सामने आया है। ब्लैकमेल करने से महिला ने खुदकुशी का भी प्रयास किया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया जिसमें आगे की जांच जारी है।

पीड़ित महिला 26 वर्ष की है और जरीपटका परिसर में अपने सास-ससुर के रहती है।इस महिला के पति की मौत हो चुकी है। इस महिला ने दूसरी शादी करने के चलते वैवाहिक साइट पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था जिसके चलते आरोपी राहुल खन्ना ने उससे संपर्क किया और खुद को अमेरिका में मैरिज ब्यूरो ऑफिस चलाने की बात बताई। आरोपी इस महिला को व्हाट्सएप पर चैटिंग और वीडियो कॉल करने लगा। उसने पीड़ित महिला को अपने झांसे में लिया और उसके आपत्तिजनक वीडियो को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया था। 

आरोपि ने महिला से शादी करने की इच्छा जाहिर की और उसे अमेरिका से महंगे गिफ्ट भेजने की बात बताई। जिसके बाद साइबर अपराधियों ने कस्टम ड्यूटी और अन्य शुल्क के नाम पर इस महिला को 1 लाख 44 हजार रुपये की ठगी का शिकार बना दिया। जब महिला ने इस कथित आरोपी से संपर्क किया तो उसने उसके आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी तथा और पैसों की मांग की। 

तंग आकर इस महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। परंतु इसी दौरान महिला का मोबाइल फोन घर में ही रह गया और आरोपी द्वारा भेजे गए आपत्तिजनक वीडियो को उसके ससुराल वालों ने अन्य रिश्तेदारों को भेज कर महिला की बदनामी की। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी और वीडियो वायरल करने के चलते महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर भी मामला दर्ज किया है जिसमें आगे की जांच जारी है।