logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: उपमुख्यमंत्री ने खरीफ़ पूर्व बुवाई की कि समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिया कई आदेश


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को जिला स्तरीय खरीफ़ हंगामे के नियोजन की बैठक ली। इस बैठक में फडणवीस ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि विभाग के मातहत आने वाले कामों का भी जायजा लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जिले में बीजों की उपलब्धता सहित अल नीनो को लेकर कई महतवपूर्ण जानकारी दी। 

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, “खरीफ हंगामे के लिए बीजों और खाद की पर्याप्त उपलब्धता है।” उन्होंने बताया कि, अल निनो समुद्री तूफान की वजह से अगर बारिश पर कोई असर पड़ता है तो कपास की फसल प्रभावित हो सकती है। पालकमंत्री ने बताया की सिंचाई के लिए बीबीएफ तकनीक को बढ़ावा दिए जाने के साथ ड्रोन के माध्यम से स्प्रेइंग किये जाने की योजना है।

इस बैठक में जिलाधिकारी बिपिन इतनकार, जिला परिषद् के सीईओ शर्मा, सांसद कृपाल तुमाने, विधायक सुनील केदार, आशीष जायसवाल, प्रवीण दटके, समीर मेघे, टेकचंद सावरकर, राजू पारवे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी भी शामिल रहे।