logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर मंडल “महाआवास अभियान” पुरस्कार से होगा सम्मानित


नागपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत, नागपुर डिवीजन को राज्य सर्वश्रेष्ठ डिवीजन, सर्वश्रेष्ठ जिला और राज्य प्रायोजित आवास योजना श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए "महाआवास अभियान" पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

यह पुरस्कार 23 नवंबर को मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा वितरित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वश्रेष्ठ वर्ग में भंडारा जिला राज्य में प्रथम, नागपुर द्वितीय तथा गोंदिया जिला तृतीय स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ तहसील में भंडारा जिले के लाखनी तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

वहीं, बहुमंजिला इमारतों के निर्माण की श्रेणी में भंडारा जिले के ताड़गांव (मोहाडी) गांव को राज्य में पहला स्थान मिला है।