logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: खाना नहीं देने पर शराबी ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती


नागपुर: खाना देने से इनकार करने पर शराबी युवक ने होटल में काम करने वाले कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप निखारे को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे गोलीबार चौक पर हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबार चौक पर यशवंत लक्ष्मण पांडे नामक युवक शिव भोजन थाली केंद्र चलाते हैं। उनके यहां  तांडापेठ निवासी 50 वर्षीय विजय सुभाष पौनिकर कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। अक्सर आरोपी प्रदीप नामदेव निखारे के यहां खाना खाने के लिए आता था। शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे आरोपी प्रदीप खाना खाने के लिए भी वहां पहुंचा था।

हालांकि सुबह के समय वह शराब पीकर था और केंद्र पर पहुंचकर गालियां दे रहा था जिसके चलते विजय पौनीकर ने उसे खाना देने से इनकार करते हुए वहां से चले जाने के लिए कहा। इससे आहत होकर प्रदीप बाहर गया और थर्माकोल काटने वाला कटर लाकर प्रदीप पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। यह घटना केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

इस घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने प्रदीप को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल विजय को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी।