logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आधे घंटे की बारिश से शहर हुआ पानी-पानी, सड़कों पर दिखा जलजमाव


नागपुर: उपराजधानी में बेमौसम बारिश जारी है। पिछले एक हफ्ते से शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।  मंगलवार दोपहर को भी शहर में जमकर बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। शहर के तमाम प्रमुख  चौराहे में पानी जमा दिखाई दिया। इस कारण राहगीरों और नागरिकों को बड़ी तकलीफ हुई। यही नहीं तेज बारिशके कारण मनपा मुख्यालय में भी पानी घुस गया। 

सड़कों पर लगा जाम 

बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है। सुभाषनगर, शंकरनगर छत्रपति नगर सहित शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में पानी जमा दिखाई दिया। वहीं तेज बारिश के कारण सडको पर चल रही गाड़ियों के चक्को में ब्रेक लग गए। कई इलाको में सडको पर गाड़ियां रेंगते हुए दिखाई दी। वहीं ै जगह तो लंबा जाम भी दिखाई दिया। 

कलमना में रखी मिर्ची पूरी तरह ख़राब 

दोपहर हुई तेज बारिश से नागपुर के कलमना कृषि उत्पन्न  बाज़ार समिति के वार्ड में रखी मिर्ची पूरी तरफ़ से ख़राब हो चुकी है।  मंडी के यार्ड नंबर एक में रखी करीब 60 टन मिर्च बारिश में भीग गई। जिससे किसान को लाखों का नुक़सान पहुँचा है।  नवंबर 2022 में इसी यार्ड नंबर भीषण आग लग गई थी। जिसमें इस यार्ड के छत नीचे गिर गई थी।  इसके बाद मार्केट कमेटी द्वारा अस्थाई व्यवस्था के तहत छत पर तिरपाल लगाया गया। लेकिन सोमवार को आयी  तेज हवा और बारिश के कारण आंगन में रखी सारी मिर्ची बारिश में भीग गईं।

यह भी पढ़ें: 

  • शहर की समस्याओं को लेकर भाजपा आक्रामक, आयुक्त राधाकृष्ण बी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
  • Nagpur: तेज बारिश से गोलीबार चौक के पास गिरा घर; मलबे के निचे चार दबे, एक की मौत