logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शिक्षा विभाग ने मांगे इनकम और कास्ट सर्टिफिकेट, कार्यालय के बाहर अभिभावको की लगी लंबी कतारें


नागपुर: सीताबर्डी स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में गुरुवार को अभिभावकों की लंबी कतार लगी रही। सभी अभिभावक अपने बच्चो के एडमिट कार्ड लेने पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान कई अभिभावको को एडमिट कार्ड नहीं मिलने से मायूसी हाथ लगी। 

दरअसल, अभिभावकों का कहना है की उनके और उनके बच्चों के सभी डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन पहले ही हो चुका था। उस दौरान उन्होंने पिछले वर्ष की इनकम और कास्ट सर्टिफिकेट को सिस्टम में अपलोड भी किया था। उस समय उनके कागजात वेरीफाई हुए। लेकिन ऐन समय में अधिकारियों द्वारा GR का हवाला देकर चालू वित्त वर्ष की इनकम और कास्ट सर्टिफिकेट मांगने से उनके बच्चों का एडमिड कार्ड अधर में अटक गया है। 

मामलो को तूल पकड़ा देख अभिभावकों ने शिक्षा अधिकारियो को घेरा। Education Officer प्रकाश लोंदे ने इस संदर्भ मेंकैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार किया।  हालांकि उन्होंने माना की अभिभावकों से चालू वर्ष की इनकम और कास्ट सर्टिफिकेट मांगी गयी थी। लेकिन उनकी समस्या को देखते हुए अब GR में बदलाव कर पिछले वर्ष के डॉक्यूमेंट भी लगाए जा सकेंगे। बहरहाल प्रशासन के इस रवैये से कई सैकड़ो अभिभावकों को अपने बच्चो के भविष्य का डर सता रहा है।