logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ईद और गणेश विसर्जन एक दिन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त


नागपुर: एक ही दिन गणेश विसर्जन और ईद होने के वजह से पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। जिससे अंदर कोई भी अप्रिय घटना न हो या जुलूसों के दौरान ऐसा कोई वाक्य न हो जिसके कारण तनाव की स्थिति न बने। 

पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग

अनंत चतुर्दशी और ईद एक ही दिन होने के कारण पुलिस के सामने कानून व्यवस्था बनाई जाने की बड़ी चुनौती थी। दोनों उत्सव अच्छे से हो जाए इसको लेकर पुलिस ने तगड़ा बंदोबस्त किया था। मुस्लिम इलाको सहित जहां जहाँ मुस्लिम समाज द्वारा रैली का आयोजन किया जाने वाला था वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। वहीं गणेश विसर्जन भी अच्छे से हो इस दौरान कोई व्यावधान न हो इसको लेकर सभी विसर्जन स्थलों पर पुलिस कर्मियों की तैनात की गई थी। वहीं पुलिस कर्मी लगातार शहर में पेट्रोलिंग करते हुए दिखाई देते रहे।

पांच हजार पुलिसकर्मियों की व्यवस्था

गणेश विसर्जन के लिए पुलिस की अच्छी व्यवस्था की गई थी. इस काम के लिए 5000 पुलिसकर्मियों का बेड़ा तैनात किया गया था. इसमें राज्य रिजर्व पुलिस बल की दो इकाइयां, 1200 होम गार्ड शामिल थे। इसके अलावा छह ड्रोन से नजर रखी जा रही थी।