logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस को चकमा देकर मेडिकल अस्पताल से फरार, जांच कराने लेकर पहुंचे थे


नागपुर: वाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत तलवार के साथ उत्पात मचाते  मिला आरोपी पुलिस को चकमा देकर मेडिकल अस्पताल से फरार हो गया। वाड़ी पुलिस इस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल ले जाने से पहले मेडिकल करवाने के लिए मेडिकल अस्पताल ले कर गयी थी, जहां से पुलिस की गाड़ी से यह आरोपी फरार हो गया।पुलिस की अलग अलग टीमें अब इस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यह आरोपी 40 वर्षीय फिरोज मोहम्मद शेख बताया जा रहा है. फिरोज फुटाला बस्ती मैं रहता  है. वह कुछ समय से आंबेडकर नगर में रह रहा था। शनिवार की शाम पुलिस को फिरोज के तलवार के साथ परिसर में घूमने का पता चला। इसके बाद वाड़ी पुलिस ने उसे पकड़कर तलवार बरामद की. फिरोज को रविवार की दोपहर अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के निर्देश दिए। यहां से हवलदार आगरेकर और सुधाकर फिरोज को पुलिस वाहन में बिठाकर मेडिकल अस्पताल मेडिकल जांच के लिए लेकर आए. फिरोज पुलिस वाहन में बैठा था. एक हवलदार नाश्ता लेने के लिए चला गया जबकि दूसरा फिरोज की निगरानी करने लगा। उसी दौरान फिरोज चकमा देकर फरार हो गया। 

पुलिस कर्मियों ने परिसर में उसकी खोजबीन की. कोई सुराग नहीं लगने  पर अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल आंबेकर नगर तथा फुटाला में उसके घर पर दबिश दी लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वाड़ी पुलिस ने फिरोज के खिलाफ हिरासत से फरार होने का मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश कर रही है।