logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पांच दिन बाद भी टेका नाका से लापता युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं


नागपुर: कपिल नगर थाना क्षेत्र से लापता युवक हरमीत सिंह चाना को लेकर पांच दिन बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। रविवार को जो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा वो ऑटोमोटिव चौंक का है। कुछ लोगों ने दावा किया था कि वो 14 जनवरी की रात रामदास पेठ इलाके में देखा गया था।

परिजन ने 15 जनवरी को मिसिंग की रिपोर्ट कपिल नजर थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजन लगातार अपनी ओर से पड़ताल में जुटे हैं। हरमीत सिंह दिमागी रूप से कमजोर है, उसकी जानकारी जुटाने सोशल मीडिया पर अपील की गई है और स्थानीय लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है। इस मामले को लेकर सीपी रविन्द्र सिंघल को परिजन ने आवेदन भी सौंपा है।

आपको बता दें मकर संक्राति वाले दिन से लापता है। उसकी उम्र 43 साल, शेंडे नगर का रहने वाला है। वो अच्छे से बोल नहीं पाता है। घर से जब निकला, तो पीठ पर बैग और हाथ में थैला था। परिवारवालों ने आसपास पूछताछ की, इस दौरान जो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा था, उसमें हरमीत नारी रोड की तरफ जाता नजर आ रहा था। 

हरमीत उर्फ पिंकू 14 जनवरी की रात साढ़े 9 बजे से लापता है। कपिल नगर पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से हरमीत को लेकर कोई जानकारी जुटाई जा सके। इसके अलावा परिवारवालों ने सोशल मीडिया पर भी अपील की है कि यदी किसी को हरमीत उर्फ पिंकू के बारे में कोई भी सूचना मिले, तो परिवार या कपिल नगर थाना पुलिस से संपर्क करें।