logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खेत में काम करते समय किसान पर गिरी बिजली, मौके पर मौत


नागपुर: सावनेर तहसील के हेती-सुरला परिसर में खेत में काम कर रहे किसान पर बिजली गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान वासुदेव उर्फ ​​कवडू रेवाराम खंगारे (43, पेलेपर, जिला सावनेर) के रूप में की गई है।

गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की प्रबल संभावना थी. सुबह करीब 11 बजे अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही खंगारे खेत में एक पेड़ के नीचे शरण लेने चले गये। उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से वह जमीन पर गिर पड़े। बिजली गिरने की घटना वहां काम कर रहे अन्य किसानों ने भी देखी।  तत्काल सरकारी अस्पताल सावनेर में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।