logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती स्टार बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


नागपुर: गर्मी और तापमान बढ़ते ही वाहनों में आग लगने की घटना शुरू हो गई है। गुरुवार दोपहर एक दो बजे चलती स्टार बस में अचानक लग गई। बस से धुआं निकलते देख ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और सभी यात्रियों को बस से उतरा। यह हादसा कलमना के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। शार्ट सर्किट से यह हादसा हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्टार बस क्रमांक MH31FC0971 कामठी ने बर्डी की तरफ आरही थी। जैसे ही बस कलमना के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची पेट्रोल टंकी के पास शार्ट सर्किट हो गया और बस से धुंआ निकलने लगा। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में पांच सवारी बैठे हुए थे। गाडी से धुआँ निकलते देख ड्राइवर ने तुरंत बस साइड में रोकी और आग बुझाने के यंत्र से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। इसी के साथ इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। समय रहते ड्राइवर ने आग पर काबू पा लिया। वहीं ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात होने से बच गई।