logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जोयोसेन टेक्नो केमिकल कंपनी में लगी आग, हुआ भारी नुकसान


नागपुर: राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित बाजारगाव के खैरी परिसर में स्थित जोयोसेन टेक्नो केमिकल कंपनी में बुधवार दोपहर  अचानक आग लग गई। आग के कारण कंपनी के वेस्टेज मटेरियल के डम्पिंग यार्ड में जमा किए गए खराब ऑयल में भी लपटें उठने लगीं। इस कारण आसपास के क्षेत्र में धूल के गुबार दिखाई देने लगे, जिससे स्थानीय लोग घबराकर घटना स्थल पर जुट गए। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन  दस्ते ने इस आग पर काबू पाया। गनीमत रही  कि इस आग में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार बाजारगाव के खैरी परिसर में स्थित जोयोसेन टेक्नो केमिकल कंपनी में बुधवार दोपहर करीब 3:00 के दौरान यह आग लगने की घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही वाडी नगर परिषद, महाराष्ट्र विमानतल विकास कंपनी (मिहान), एमआईडीसी हिंगणा और वणाडोंगरी स्थित अग्निशमन दल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए लिक्विड फोम का इस्तेमाल किया गया और उसे पानी के साथ डाला गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि इस आग के कारण कंपनी के नुकसान के अलावा पर्यावरणीय जोखिम भी बढ़ा था। खराब ऑयल को फिल्टर करके दूसरी कंपनी में भेजने का काम किया जा रहा था, लेकिन आग ने पूरी प्रक्रिया को प्रभावित कर दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है मामले में आगे की जांच जारी है