logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती शिवशाही में लगी आग, कोंढाली के पास हुआ हादसा 


नागपुर: राज्य परिवहन निगम की बसों में आग लगने की घटना लगातार बढ़ती जारही है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार सुबह सामने आया, जहां नागपुर से अमरावती के लिए जारही शिवशाही में अचानक लग गई। यह हादसा मंगलवार सुबह नौ बजे कोंढाली के पास हुई। हालांकि, चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 

नागपुर डिपो की वातानुकूलित शिवशाही बस क्रमांक एमएच-06, बीडब्ल्यू-0788सुबह नौ बजे गणेशपेठ से अमरावती के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस कोंढाली के पास साईं मंदिर के पास पहुंची तो इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख कार चालक अब्दुल जहीर शेख ने बस को सड़क किनारे रोक दिया और उसने चिल्लाकर परिचालक उज्ज्वल देशपांडे और यात्रियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी 16 यात्री अपना सामान लेकर बस से बाहर भागे। यात्रियों के उतरते ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। 

बस में सवार यात्रियों में कोंढाली के 2 यात्री, तालेगांव के 6 यात्री, अमरावती के 8 यात्री शामिल थे। घटना की जानकारी मिलने पर कोंढाली पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया तो सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद यात्रियों को एसटी की दूसरी बस से आगे भेजा गया।