logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Flood: बाढ़ से शिक्षा भी हुई प्रभावित, कई स्कुल नहीं हुए अब तक शुरू


नागपुर: नागपुर में बाढ़ ने जो असर डाला है उसका प्रभाव आम लोगो तक तो पड़ा ही है साथ ही साथ स्कूली बचो पर भी दिखाई दे रहा है.. शंकरनगर चौक पर स्थित सरस्वती विद्यालय में बाढ़ में बाद पानी भरने का असर ये हुआ है की अब तक स्कुल शुरू नहीं हो पायी है.. यह स्कूल नाग नदी से सटकर है.. बाढ़ वाले दिन स्कूल से सटकर बानी सुरक्षा दिवार धराशाही हो गयी जिस वजह से तेज बहाव के साथ बाढ़ का पानी स्कुल में घुस गया. 

स्कूल का ऑफिस तलमंजिल में है इसलिए वहां रखे दस्तावेज ख़राब हो गए स्कूल में ही बच्चो के लिए खिचड़ी बनाने का काम होता है पानी से राशन के सारे सामान को भी बर्बाद कर दिया। स्कूल में नाले से आने वाली दुर्गन्ध को महसूस किया जा सकता है. पानी तो निकल गया है लेकिन स्थितिया ऐसी नहीं है कि स्कूल को शुरू किया जा सकें।

स्कूल बंद है इसलिए बच्चों की पढाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से बच्चो को शिक्षा दी जा रही है.. स्कुल की जो सुरक्षा दिवार ढही थी उसकी जगह अस्थाई दिवार तैयार की गयी है. लेकिन जो हालत है उससे ऐसा लगता नहीं की अगले कुछ दिन और स्कूल शुरू हो सकती है. बच्चे कोरोना समय में मिली पढाई का इन दिनों अनुभव कर रहे है.