logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चार आरा मशीनें जलकर राख, 10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू


नागपुर: नागपुर के मां उमिया औद्योगिक वसाहत क्षेत्र में आधी रात के समय अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि 4 आरा मशीनें  आग की चपेट में आ गई. इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने पर जिले भर से 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लगातार 10 घंटे तक 55 टैंक पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है. इस आग में करोड़ों रुपए का माल जलकर खाक हो गया.

अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश नातिनानी की मां उमिया औद्योगिक क्षेत्र में अतुल वुड नाम से कंपनी है. उनके पास 4 आरा मशीन हैं. रात करीब 1 बजे एक आरा मशीन में अचानक आग लग गई. क्षेत्र में बड़ी मात्रा में लकड़ी होने के कारण आग तेजी से फैल गई. देखते ही देखते आग ने चारों आरा मशीन को अपनी चपेट में ले लिया. 

सूचना मिलने पर कलमना, लकड़गंज, त्रिमूर्ति नगर, सक्करदरा, कामठी, मिहान समेत अन्य केंद्रों से कुल 11 फायर ब्रिगेड मौके पर पर पहुंची. दमकल विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक मशक्कत की. लगभग 10 घंटों की मशक्कत के बाद 55 टैंक पानी लगातार इस्तेमाल करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. आग से 4 आरा मशीन, लकड़ियां, कार्यालय, शेड समेत समेत करोड़ों रुपयों का माल जल खाक हो गया. आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है जिसकी जांच जारी है.