logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: माल गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, पुलिस ने लोकोपायलट और गेटकीपर के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर: कोराड़ी नाका स्थित बोखारा रेलवे क्रॉसिंग पर यह हादसा हुआ था।एक मालगाड़ी अचानक पटरी पर रिवर्स हो गई जिसके चलते एक कार सहित 2 दुपहिया वाहन इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। दरअसल हुड़केश्वर निवासी कार चालक अमोल धरमारे अपनी साली के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गुमथला गए हुए थे। पत्नी को ससुराल छोड़ने के बाद वज दोबारा रविवार रात करीब 9:15 बजे गोधनी स्टेशन के पास मौजूद रेलवे फाटक पर पहुंचे।

इस दौरान गेट बंद होने के चलते कई वाहन वहां रुके हुए थे। यहां से एक मालगाड़ी गोधनी के लिए गुजरी। इसके बाद गेटकीपर ने फाटक खोल दिया जिसके चलते 10 से 15 वाहन फाटक से निकल गए और पीछे एक बुलेट चालक और कार चालक जैसे ही रेलवे ट्रैक को पार करने लगे तो  मालगाड़ी तेजी से रिवर्स आती हुई दिखी। इसके बाद पीछे मौजूद वाहनों में एक-दूसरे को टक्कर मारते हुए एक दूसरे के आगे पीछे कर निकलने लगे। 

इस आपाधापी में अमोल की  कार एक खंभे से जा टकराई। इस दुर्घटना घटना में वे घायल हो गए। इस घटना के बाद नाराज वाहन चालकों ने गेटकीपर पर रोष जताया और पत्थर मारकर उसे घर घायल कर दिया। हालांकि इलाज के बाद अमोल ने इस घटना की शिकायत कोराडी पुलिस से की है। जहां शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लोको पायलट और गेटकीपर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।