logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Heavy Rainfall: मुलसधार बारिश से दो लोगों की मौत, मरने वाले दोनों वृद्ध


नागपुर: शनिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर जलमग्न हो गया। बाढ़ और बारिश से दो लोगों की मौत होने की घटना सामने आई है। मृतकों की पहचान मीराबाई पिल्ले (70, महेशनगर) और  संध्या शामराव धोरे (80, सुरेन्द्रगढ़) के रूप में हुई है। इस दौरान 400 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार आधी रात के बाद तेज बारिश का पानी मीरा कप्पुस्वामी के घर में घुस गया। उस समय वह बीमारी के कारण घर पर सो रही थी। उन्हें नहीं पता था कि बारिश का पानी घर में घुस रहा है. घर में घुसे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे घर में घुसे पानी के ऊपर वे तैरते नजर आये। पुलिस उसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शनिवार सुबह नागपुर में जलप्रलय से 350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बारिश के कारण अंबाझारी झील, नाग नदी, पीली नदी और स्थानीय नालों के उफान पर होने से शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई, खासकर अंबाझारी झील, नाग नदी के पास के निचले इलाकों में ज्यादा नुकसान हुआ।

धरमपेठ, शंकर नगर, अंबाझरी एनआईटी, झांसी रानी चौक, पंचशील चौक, कांचीपुरा, कॉटन मार्केट, लकड़गंज और अन्य इलाकों में पानी भर गया और घरों में पानी घुस गया. फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और आपदा मित्र टीमों ने बाढ़ में फंसे 350 लोगों को बचाया। बाढ़ के कारण एक व्यक्ति और 14 मवेशियों की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें: