logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तेज रफ्तार कार पुल की दीवार से टकराई, चालक की मौत, एक अन्य घायल


नागपुर: हिंगणा थाना परिसर स्थित वर्धा मार्ग पर बंद टोल नाके के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार नियंत्रित होकर पुल की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

मृतक की पहचान जीवन विजय कोंडावार के रूप में हुई है जो कि वासुदेव नगर, हिंगणा रोड का रहने वाला था। वहीं उसका दोस्त सौरभ प्रमोद बेलसरे  काटोल निवासी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये दोनों युवक कार से वर्धा से नागपुर की ओर आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर डोंगरगांव के पास बंद टोल नाके के सामने एक छोटे पुल की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक जीवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही हिंगणा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आगे की जांच कर रही है।