logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सावनेर के हेटी चौकी के पास भीषण हादसा: ट्रक से टकराई तेज़ रफ्तार कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


नागपुर: जिले के सावनेर थाना अंतर्गत हेटी चौकी के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि दो अन्य का अस्पताल में इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर सावनेर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, घटनास्थल के पास स्थित ढाबे के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देने में देरी की, जिससे घायलों को समय पर मदद नहीं मिल सकी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना बेहद भीषण थी और टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तुरंत सूचना दी जाती, तो घायलों को समय रहते बेहतर चिकित्सा सहायता मिल सकती थी।सावनेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।