logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हुडकेश्वर-नरसाला हुआ टैंकर मुक्त, नागपुर महानगर पालिका ने की घोषणा


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका सीमा में शामिल हुडकेश्वर और नरसाला क्षेत्रों अब टैंकर मुक्त हो गया है। मनपा ने इस क्षेत्र में नालों से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके पहले दोनों क्षेत्रों के 13,850 घरों में नए पानी के कनेक्शन दिए गए। जिसके बाद गुरुवार को मनपा ने दोनों क्षेत्रों को टैंकर मुक्त घोषित कर दिया। 

ज्ञात हो कि, वर्ष 2013 में हुडकेश्वर और नरसाला क्षेत्र को नागपुर नगर पालिका की सीमा में शामिल किया गया था. उस समय इस क्षेत्र में 3 पानी की टंकियाँ थीं नीलकंठ नगर (5 लाख लीटर क्षमता), हुडकेश्वर (1 लाख लीटर क्षमता), नरसाला (1 लाख लीटर क्षमता) थी। वहीं पुरे परिसर में 23.55 किलोमीटर का जल आपूर्ति नेटवर्क और 3259 घरों में नल कनेक्शन था। वहीं बाकी बचे हुए क्षेत्रों में प्रतिदिन 10 टैंकर फेरी से 84 टैंकर से पेयजल आपूर्ति करने का काम मनपा का जलदाय विभाग करता था। 

बरसात और ठण्ड में तो सब सही रहता था, लेकिन गर्मी के मौसम में इन क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो जाती थी। जिसके कारण नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गर्मियों में पानी की समस्या को देखते हुए मनपा से इन क्षेत्रों में पानी की लाइने डालकर नल कनेकशन देने की मांग कर रहे थे। 

नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए मनपा ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित अमृत एक और दो के माध्यम से इन दोनों परिसरों सहित शहर की 220 किलोमीटर लंबी पिने के पानी की नई लाइन डाली गई। इसी के साथ जल आपूर्ति में सुधार के लिए मनपा द्वारा 4 नई पानी टंकियों का निर्माण कराया गया। इसमें संभाजी नगर, भारत माता नगर, ताजेश्वर नगर, चंद्रभागा नगर में प्रत्येक 2.22 मिलीलीटर क्षमता के टैंक शामिल हैं।

मनपा ने हुडकेश्वर और नरसाला क्षेत्रों में 13,850 घरों में नए नल कनेक्शन दिए गए। इसमें 13,774 बंगलों, 76 फ्लैट योजनाओं के 1355 फ्लैटों में पीने का पानी की आपूर्ति की जा रही है। पिछले कुछ महीनों तक हर दूसरे दिन पानी की आपूर्ति की गई। मनपा आयुक्त के निर्देशानुसार एक जुलाई से प्रतिदिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं आज  एक अगस्त से क्षेत्र को टैंकर मुक्त घोषित कर दिया गया है।