logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत, शहर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


नागपुर: गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। 62 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा ने 182 सीट मेसे 157 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। भाजपा को मिली इस प्रचंड जीत का जश्न शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मनाया। पार्टी के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शुक्रवारी तालाब स्थित शहर मुख्यालय के सामने पहुंचे और नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। 

यह कार्यकर्ताओं और विकास की जीत

गुजरात में मिली लैंडस्लाइड जीत पर शहर अध्यक्ष और विधायक प्रवीण दटके ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल को दिया है। उन्होंने कहा, "जिस तरह से गुजरात में विकास हुआ है, और चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से विकास किया है, उसी का नतीजा है कि, भाजपा को प्रचंड जीत हासिल की है।"

गडकरी ने भी दी बधाई

भाजपा की जीत पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजपा ने कहा, "गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत गुजरात के जनता की भाजपा और मोदी जी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह की जीत है। गुजरात में भाजपा ने जो विकास की राजनीति की, जनता ने उस पर फिर एक बार मोहर लगाई है। इस विश्वास के लिए गुजरात की जनता का कोटि कोटि धन्यवाद।" गडकरी ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी गुजरात के सभी नेताओं को धन्यवाद दिया है।