logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में नाले के किनारे मिला मानव कंकाल, क्षेत्र में मचा हड़कंप


नागपुर: गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर नाले के किनारे एक मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, जांच में सामने आया कि यह क्षेत्र पहले श्मशान भूमि था, जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एकता नगर परिसर के दिनशॉ फैक्ट्री रोड स्थित नाले के पास पुलिसकर्मी पंकज रामटेके को मिट्टी में दबा मानव कंकाल दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद गिट्टीखदान थाना प्रभारी कैलाश देशमाने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया।

स्थानीय नागरिकों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पहले इस इलाके में श्मशान भूमि और कब्रिस्तान हुआ करता था। कुछ मुस्लिम समाजसेवी भी मौके पर पहुंचे और बताया कि सरकार द्वारा नई जमीन आवंटित किए जाने के बाद यहां दफन प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। मिट्टी धंसने के कारण पहले भी इस स्थान पर कंकाल मिलते रहे हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, फॉरेंसिक टीम द्वारा कंकाल की विस्तृत जांच की जा रही है।