logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी बस स्टैंड के पास मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप


कामठी: न्यू कामठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड क्षेत्र के निकट नीलम लॉन खुले मैदान में आज सुबह करीब 11 बजे एक बंद बैग में एक मानव कंकाल मिल।. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकालों को एकत्र कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।

पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि कामठी नगर परिषद के बस स्टैंड क्षेत्र के नीलम लॉन में कूड़ा बीनने गए एक युवक को बंद बैग में एक मानव कंकाल मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मानव कंकाल का मुआयना किया। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि इन कंकालों का इस्तेमाल मेडिकल अस्पताल में छात्रों को पढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि, मिले कुछ कंकालों की संख्या नहीं है। इसके मद्देनजर कही ये हत्या का मामला तो नहीं इस एंगल से भी जांच कर रही है। 

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक लैब की सूचना के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, मानव कंकाल मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया और घटना को देखने के लिए लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।