logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दिन में उमस, शाम होते-होते बरसे बादल; नागरिकों को गर्मी से राहत


नागपुर: नागपुर (Nagpur News) में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर में जहां शहरवासी उमस भरी गर्मी से परेशान थे। जबकि शाम होते होते तेज आंधी-तूफ़ान (Thunderstorm) और बारिश (Rain) से मौसम खुशनुमा बन गया। मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो अगले कुछ दिन इसी तरह की मौसम बने रहने की संभावना है।  

नागपुर में गुरुवार सुबह से ही गर्म हवाओं के चलते दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। इस बीच दोपहर दो बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और करीब चार बजे तक धुप-चाव का खेल चलता रहा। शाम होते होते मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी-तूफ़ान शुरू हो गयी।

इस दौरान 30 से 40 किमोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चली। करीब 45 मिनट चली तेज हवाओं ने शहर की सूरत बदल दी. कई कुछ स्थानों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिरने की भी खबर सामने आयी। हवाओं के थमते ही शहर के कुछ स्थानों पर तेज बारिश शुरू हो गई. जिससे लोगो को उमस भरी गर्मी थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग की माने तो मध्य भारत के ऊपर एक कम दवाब का क्षेत्र निर्माण हुआ है।  इसके चलते विदर्भ के मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने नागपुर के साथ ही, विदर्भ के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही अगले कुछ दिन इसी तरह के मौसम रहने की संभावना जताई है।