logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नायलॉन मांजा का उपयोग किया तो लॉकअप में मनेगी संक्रांति, पतंगबाजों पर ड्रोन से की जा रही है निगरानी


नागपुर: शहर में नायलॉन मांजे की वजह से किसी को हानि न पहुंचे, इसके लिए पुलिस विभाग युद्ध स्तर पर कार्रवाई में जुट गई है। अब तक लाखों रुपयों का प्रतिबंधित नायलॉन मांजा जब्त किया जा चुका है। बावजूद इसके लोग चोरी-छिपे नायलॉन मांजा बेच रहे हैं। इसीलिए मंकर संक्रांति पर किसी की जान न जाए, इसके पुलिस विभाग ने नायलॉन मांजा के विरोध में जनजागृति करने के साथ ही निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात कर दिए हैं। सभी जोन में ड्रोन के जरिए आसमान पर निगरानी की जाएगी। यदि किसी को नायलॉन मांजा से पतंग उडाते देखा गया तो उसकी संक्रांति  थाने के लॉकअप में ही मनेगी। 

प्रतिबंधित नायलॉन मांझे के खिलाफ नागपुर पुलिस ने  सभी बाजारों में  पैदल गश्त कर पतंग और मांजा विक्रेताओं पर निगरानी कर रही है। अब तक 50 से ज्यादा विक्रेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे लाखों रुपये का माल भी जब्त किया गया है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग अब भी नायलॉन मांजा की बिक्री कर रहे हैं।  

नायलॉन मांजा से किसी की जान भी जा सकती है। इससे  पहले ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं। पीए सिस्टम के जरिए  पुलिस और मनपा की चेतावनी और सख्ती से बाजार से नायलॉन मांजा गायब हो गया है लेकिन कुछ लोग घरों से अभी भी जानलेवा नायलॉन मांजा बेच रहे हैं। कम उम्र के बच्चे नायलॉन मांझे से पतंग उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए ही अब पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है। शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है जहां पर पतंगबाजी ज्यादा होती है।