logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मौदा में बाघ ने खेत में सूअर का शिकार किया, बाघ के आतंक से भय में किसान, फसलों को भो हो रहा नुकसान


नागपुर: मौदा तहसील के अरोली इलाके में भांडेवाड़ी गांव से असोली बेरडेपार खेत तक बाघ ने धूम मचा रखी है. मोरश्वर हटवार के ईंट भट्ठा के पास एक बाघ देखा गया. इसके चलते इलाके में डर का माहौल है और गांव में भी दहशत फ़ैल गई है. नागरिक सीसीटीवी की मदद से बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश वरठी के खेत में बाघ द्वारा जंगली सूअर का शिकार किये जाने की सूचना हवा की तरह फैल गयी. किसान दिनेश वरठी समेत कई किसानों को जंगली जानवरों से फसल का नुकसान हो रहा है। किसानों का आरोप है कि इसके बावजूद वन विभाग विशेष ध्यान नहीं दे रहा है. गांव में इस बात की खूब चर्चा है कि क्या वन विभाग खेतों में काम कर रहे मजदूरों की जान जाने का इंतजार कर रहा है.

किसान और मजदूर डर के मारे खेतों में जाने से कतरा रहे हैं. वहीं, किसानों को हो रहे रहे भारी नुकसान के चलते ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द बाघ को पकड़ने की मांग की है. 

देखें वीडियो: