logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर हिंसा को देखते कामठी पुलिस ने निकाला रूट मार्च


नागपुर: आगामी त्योहारों और नागपुर शहर में हुई हिंसा को देखते हुए कामठी कामठी पुलिस ने रविवार को शहर में रूट मार्च किया। सामाजिक उपद्रवियों पर सतर्क नजर रखने और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए पुलिस द्वारा यह मार्च किया गया। 

नागपुर शहर की घटना के बाद पूरे नागपुर जिले में शांतिपूर्ण और तनावपूर्ण माहौल है। चूंकि कामठी शहर भी संवेदनशील है, इसलिए पुलिस विभाग कड़ी नजर रख रहा है। माह के अंत में रमजान गुड़ी पड़वा और उसके बाद रामनवमी आने के कारण पुलिस पर कानून-व्यवस्था का दबाव बढ़ गया है।

कामठी पुलिस ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि नागपुर में हुई घटना जैसी स्थिति कामठी शहर में न हो, सामाजिक उपद्रवियों पर सतर्क नजर रखने और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट मार्च निकाला।