logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: Influencer समीर स्टाइलो गिरफ्तार: रील बनाने के दौरान युवक को चाकू दिखाकर धमकाया


नागपुर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समीर स्टाइलो उर्फ समीर खान एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्हें अंबाझरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जब उन्होंने सोमवार रात फुटाला तालाब परिसर में एक युवक को चाकू दिखाकर धमकाया।

 दरअसल सोमवार रात फुटाला तालाब परिसर में समीर स्टाइलो अपनी एक महिला दोस्त व दो से तीन अन्य साथियों के साथ रील बनाने के लिए पहुंचा था। इस दौरान उसकी मर्सिडीज़ कार के आगे चल रहे दुपहिया सवार युवक अब्दुल इकराम अब्दुल शकील के साथ उसने बिना किसी वजह से गाली गलौज शुरू कर दी और गाड़ी से चाकू निकाल कर उसे धमकी दी। 

हालांकि इस मामले की शिकायत मिलने के बाद अंबाजरी पुलिस ने तहसील पुलिस की मदद से समीर स्टाइलो को उसके घर से गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में अपराध में इस्तेमाल की गई उसकी मर्सिडीज़ कार और चाकू भी बरामद किया है। बता दे कि इससे पहले भी समीर स्टाइलो के खिलाफ छेड़खानी, धमकी, आईटी एक्ट सहित पोस्को एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।