logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर बनता जा रहा सोना तस्करी का अड्डा, 40 लाख के गोल्ड के साथ दो गिरफ्तार


नागपुर: ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए नागपुर सीमा शुल्क की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने सोना तस्करी करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से एआईयू ने 700 ग्राम सोना जब्त किया। जिसकी कीमत 40,49,500 रुपये बताई जा रही है। आरोपी टॉयलेट के केबिन में छुपकर ला रहे थे सोना। 

मिली जानकारी के अनुसार, सीमा शुल्क विभाग को गुप्त जानकारी मिली थी कि, दो लोग मुंबई से नागपुर आने वाली गो-एयर की फ्लाइट से सोना के साथ नागपुर आ रहे हैं। जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने संदिग्ध दिख रहे दो यात्रियों को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान अधिकारियों के पास से 700 ग्राम सोना बरामद हुआ। यह उड़ान मूल रूप से फुकेत से मुंबई आई थी और उसके बाद मुंबई से नागपुर की ओर घरेलू उड़ान के रूप में परिवर्तित हुई थी।