logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में जमकर बरसे बादल, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए जारी किया रेड अलर्ट


नागपुर: उमस और गर्मी से परेशान नगरपुरवासियों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। दोपहर ढाई बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश शाम छह बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को नागपुर, भंडारा, वर्धा और गडचिरोली के लिए ऑरेंज अलर्ट के चेतावनी जारी की है।

बंगाल के खाड़ी में बने कम दवाब का असर विदर्भ के मौसम पर दिखने लगा है। नागपूर की बात करे तो शहर के आसमान में मंगलवार को काले बादलो का जमघट लगा रहा है। काले और घने बादलो के डेरे से दोपहर में अँधेरा छा गया।  दोपहर से शहर में आधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश ने दस्तक दी। जो रात तक जारी रही। भारी बारिश के चलते शहर अधिकांश इलाकों को भिगो दिया।

मौसम के बदलते सूरत को देखते हुए मौसम विभाग चेतावनी जारी है। विभाग ने अगले कुछ दिन भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने बुधवार को नागपुर, भंडारा, वर्धा और गडचिरोली के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  इस बीच सरकारी महकमे को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए है।

भारतीय मौसम विभाग ने भी अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता  है। इससे महाराष्ट्र और विदर्भ में एक बार फिर भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने को लेकर सकारात्मक संकेत मिला है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 सितंबर तक विदर्भ में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था। अब मौसम विभाग के मुताबिक अनुमान है कि 7 सितंबर तक विदर्भ के विभिन्न स्थानों पर बारिश होगी और  24 घंटे के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी।