logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कर्पूर बावड़ी का कब होगा उत्थान, फंड जारी होने के पांच साल बाद भी नहीं शुरू हुआ काम


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील के कर्पूर बावड़ी के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद भी पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यहां कोई काम शुरू नहीं हुआ है। यहाँ स्थित यह 1500 साल पुरानी धरोहर शासन प्रशासन की उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। इसको लेकर अब स्थानीय नागरिकों में रोष निर्माण होने लगा है।
    
जंगल की हसीन वादियों में स्थित कर्पूर बावड़ी अपनी दशा और दिशा को लेकर अपनी स्थिति पर आंसू बहा रही है। इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोकर रखने को लेकर तत्कालीन विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी ने महाराष्ट्र सरकार को 25 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया गया था, जिसको मंजूरी भी प्रदान कर दी थी। 

परंतु प्रस्ताव को लेकर किसी भी प्रकार का फ़ॉलोअप नहीं लिया गया। जिस कारण कर्पूर बावड़ी जस की तस पड़ी हुई है। ज्ञात हो कि इन दिनों कर्पूर बावड़ी प्रेमियों जोड़ों के लिए प्रेम स्थली बनीं हुई है।