logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कोतवाली पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 15 चोरी की दुपहिया गाड़ियां बरामद


नागपुर: कोतवाली पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथ उसका नाबालिग साथी भी शहर में दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 15 चुराई गई दुपहिया गाड़ियां भी बरामद की हैं।

शिवम नाकोडे नामक युवक को शिवाजी नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस ने उसके घर के सामने खड़ी एक दुपहिया वाहन की जांच की, तो पाया कि यह गाड़ी बर्डी पुलिस थाना अंतर्गत चोरी की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर मास्टर चाबी का उपयोग करके शहर के भीड़-भाड़ वाली जगहों से दोपहिया वाहनों की चोरी करता था।

आरोपियों ने लकड़गंज, गणेश पेठ, बर्डी और कपिल नगर थाना क्षेत्रों से वाहनों की चोरी की थी। पुलिस ने इन वाहनों की कुल कीमत 7,80,000 रुपये बताई है। अब पुलिस आरोपी के नाबालिग साथी की तलाश कर रही है, और मामले की आगे की जांच जारी है।