logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वकील ने भेजे अश्लील मैसेज, महिला ने सरे आम की धुनाई


नागपुर: जिला व सत्र न्यायालय परिसर में उस समय खलबली मच गई जब एक महिला ने वकील को थप्पड़ जड़ दिया. विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ. कोर्ट परिसर के बाहर जाने के बाद भी मारपीट हुई. इसके बाद महिला ने वकील के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने अधि. मोहिले के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

शिकायतकर्ता के अनुसार करीब ढ़ाई महीने गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में एक एक्सिडेंट की घटना हुई थी. यह प्रकरण बाद में न्यायालय गया. शिकायतकर्ता ने मोहिले से संपर्क किया. मोहिले शिकायतकर्ता की पत्नी को अश्लील मैसेज करने लगा. महिला ने 2 महीने पहले पुलिस से शिकायत की थी. मंगलवार की शाम 4.30 बजे के दौरान न्याय मंदिर के तीसरे माले पर महिला और मोहिले का आमना-सामना हुआ.

मोहिले ने महिला को देखकर आपत्तीजनक टिप्पणी की. इससे बौखलाई महिला ने मोहिले को तमाचा जड़ दिया. आस-पास खड़े वकीलों ने बीचबचाव कर मामला शांत किया. इसके कुछ समय बाद करोड़पति गली में महिला के पति और मोहिले के बीच हाथापाई हुई. महिला ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।