logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गोरेवाडा परिसर में दिखा तेंदुआ, थोड़ी देर बाद वापस जंगल में लौटा; नागरिकों में भय का माहौल


नागपुर: शहर के गोरेवाड़ा परिसर में तेंदुआ दिखने की घटना सामने आई है। करीब रात आठ बजे तेंदुआ देखा गया। रिहाइशी इलाके में तेंदुआ दिखने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि, थोड़ी देर दीवार पर बैठने के बाद तेंदुआ वापस लौट गया। तुरंत इस बात की जानकारी गिट्टीखदान पुलिस और वन विभाग को दी गई। जानकारी के बाद दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं खबर फैलने के बाद लोगों की भीड़ लग गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोरेवाड़ा वाटर फ़िल्टर के सामने बस्ती के आगे एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है। उसी के बाजू में डिफेन्स की जमींन है। वहीं पर गोरेवाड़ा जंगल की दिवार है, जो लगभग पांच फिट ऊँची हैं। आज शाम करीब आठ बजे वहां से गुजरते समय कुछ लोगों को दीवार पर तेंदुआ बैठे दिखाई दिया। तेंदुआ के दीखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वनविभाग और पुलिस को दी गई। हालांकि, थोड़ी  देर दीवार पर बैठने के बाद तेंदुआ गोरेवाड़ा जंगल की तरफ लौट गया। 

जानकारी मिलने के बाद दोनों विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं तेंदुआ दिखाई देने की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। तेंदुआ को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक वहां पर पहुंचने लगे, जिससे परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, तेंदुआ दिखाई देंने के बाद परिसर में डर का माहौल है।

गोरेवाड़ा का जंगल होने और सुरक्षा दिवार छोटी होने के कारण इस परिसर में आये दिन जंगली जानवर दिखाई देते रहे हैं। हिरन, तेंदुआ जैसे जानवर दिवार कूदकर इस पार आ जाते हैं। दो साल पहले ऐसे ही कई मामले सामने आये थे। एक बार तो रहवासियों ने डर कर एक तेंदुआ पर हमला भी कर दिया था।  लेकिन गनीमत रही की तेंदुआ वहां से जंगल की ओर भाग निकला था।