logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: घर के ऊपर गिरी बिजली, लगी आग; कोई हताहत नहीं


नागपुर: शहर में हुडकेश्वर परिसर में एक घर में बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही घर में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही सक्करदरार अग्निशमन विभाग से दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर रवाना हो गई है। जिस समय यह हादसा हुआ घर में तीन लोग मौजूद थे। गनीमत यह रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

सोमवार शाम नागपुर में कई इलाको में भारी बारिश ने दस्तक दी. बारिश के बीच शहर के हुडकेश्वर थाने की हद में विहिर गांव में बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। बिजली ने एक दो मंज़िला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद घर में आग लगी. इस घटना में घर में रखा सोफा जलकर ख़ाक हो गया. बिजली गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर आ गए.

सूचना मिलते ही सक्करदारा थाने की दमकल की खाड़ी मौके पर पहुची और तुरंत ही आग को बुझा दिया. गनीमत रही कि बिजली गिरने से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और घर में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन बिजली गिरने से घर के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।