logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दूकानदार से ठगी करने वाला गिरफ्तार


नागपुर: कलमना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दूकानदार के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी शांतिनगर निवासी मनीष राजू भरतवार (27) बताया गया। पुलसि ने तुकारामनगर, ओल्ड कामठी रोड निवासी कौस्तुभ वासुदेव नंदनकर (21) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। कौस्तुभ अपने घर पर ही झेराक्स और ऑनलाइन सर्विस सेंटर चलाता है। विविध प्रकार के ऑनलाइन फार्म भरने और मनी ट्रांसफर का काम करता है। 

सोमवार की दोपहर 1 बजे के दौरान आरोपी मनीष उसकी दूकान पर आया। नकद रुपये देने का झांसा दिया और अपने खाते में 20,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। कौस्तुभ ने रकम ट्रांसफर कर दी लेकिन मनीष उसे नकद दिए बगैर ही वहां से भाग गया। कौस्तुभ ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मनीष को गिरफ्तार कर लिया।