logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मंगलसूत्र उड़ाने वाली टोली का भंडाफोड़, पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार


नागपुर: हुड़केश्वर पुलिस ने टोली परिसर की एक शातिर चोर महिला को उसकी एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने ऑटो में सवार एक महिला का पर्स चोरी किया था और इसकी शिकायत  महिला ने पुलिस से की थी। सीसीटीवी फुटेज  से मिले सुराग के बाद पुलिस ने इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभा पांडे नामक महिला 23 अप्रैल को अपने पति के साथ गणेश पेठ बस स्टॉप से एक ऑटो में सवार होकर हुड़केश्वर महालक्ष्मी नगर अपने घर के लिए निकली थी ।उसी दौरान तुकड़ोजी चौक पर ऑटो में दो आरोपी महिलाएं पदमा शेंडे और सुनीता लोंढे सवार हुई थी। रास्ते में इन दोनों महिलाओं ने नजर चुरा कर शोभा पांडे के पर्स को चुरा लिया था जिसमें एक सोने का मंगलसूत्र था। इसकी शिकायत तब फरियादी महिला ने पुलिस से की थी। 

जांच के दौरान ही पुलिस को इन आरोपी महिलाओं के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे थे जिसके आधार पर ही इन दोनों महिलाओं को अजनी के राहटे  परिसर से गिरफ्तार किया  गया । इन आरोपी महिलाओं पर नागपुर शहर में इससे पहले भी इसी तरह चोरी की कई घटनाओं के दर्ज होने की जानकारी है। पुलिस ने महिलाओं के पास से चोरी के मंगलसूत्र को भी बरामद किया है।